व्रती महिलाओं नेअस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य।
सिसवा बाजार/महराजगंज छठ के महा पर्व के असवर पर व्रती महिलाओं ने सायंकाल नदी व तालाबो पर पहुँच कर पूजा अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य के साथ अपने व्रत त्यौहार छठ पूजा का शुभारंभ किया। सिसवा नगर के रामजानकी मंदिर परिसर जल सरोवर व स्टेट चौक के पोखरे पर हजारों व्रती महिलाओं ने घाट स्थल पर पहुँचकर छठपूजा कर डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर अपनी मनोकामना पूर्ण की आराधना की।इस दौरान नगर के सभी पोखरों पर स्थानीय नगरपालिका परिषद के द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।घाटो पर स्वयं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ नजर आए इस दौरान उप जिला अधिकारि सत्य प्रकाश मिस्र ,अधिशासी अधिकारी शेलेन्द्र कुमार सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान लालजी सिंह मनोज केसरी,जितेंद्र वर्मा,उमा जायसवाल, विनय जायसवाल, राकेश वर्मा,हरि गोबिंद जायसवाल, उपस्थित रहे