चाचा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे: विजय सिंह
फरेंदा/आनंद नगर में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जन्म जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय सिंह एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि चाचा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपनी 196 करोड रुपए की संपत्ति देश के नाम कर दी थी। उन्होंने देश निर्माण के लिए यह दान दिया था। देश हित में उनकी यह कुर्बानी काफी बड़ी थी जिसे भूलाया नहीं जा सकता है ।वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे । देश की आजादी में नेहरू जी का विशेष योगदान था। देश में तरक्की के सभी संसाधन जुटाना, आईआईटी ,एम्स जैसे संस्थानों का गठन कर हिंदुस्तान को बहुमुखी स्वरूप देने वाले ऐसे शिल्पी को नमन करते हुए श्रद्धान्जलि अर्पित करता हूं । कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने कहा कि आज देश में नेहरू जी की नीतियां ग्राह्य है और जरूरत है बटते हुए समाज को एक कर देश की सामाजिक संरचना और समाजवादी सिद्धांत को मजबूत किया जाए ।जो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नीव रखी है उसे आगे बढ़ाना सच्ची श्रद्धान्जली होगी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामनिवास चौबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण चौरसिया ,सहकारी संघ आनंद नगर के अध्यक्ष हृदय नारायण पांडे, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विनय तिवारी, नगर पंचायत आनंद नगर के सभासद प्रतिनिधि जितेंद्र मौर्य, वरिष्ठ युवा नेता सुनीलचौहान ,राजू यादव, सुधीर ,अरविंद, श्याम सुंदर ,मोहन मौर्य, प्रमोद शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।