महाराजगंजसिद्धार्थ नगरहमारी टीम
हड़ताल खत्म: कार्य पर लौटे विद्युत कर्मी, ब्रेकडाउन हुई लाइनों को दुरस्त करने में जुटे।
बृजमनगंज महराजगंज
निजीकरण, समेत अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिस्कार कर हड़ताल पर गए विद्युत रविवार दोपहर बाद वापस काम पर लौट आएं है। हलांकि विद्युतकर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा और इसके साथ हजारों घरों में 50 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप पड़ी है। विद्युतकर्मियों के कार्य पर वापस लौट आने से क्षेत्र में की विद्युत समस्या से निजात मिल जायेगी। बृजमनगंज अवर अभियंता विद्युत मणिंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री से हुई वार्ता में सहमति बन गई है। हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौट आया गया है। क्षेत्र की ब्रेकडाउन हुई लाइनों को दुरस्त किया जा रहा है । कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।