
सिसवा बाजार
सिसवा तहसील बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सिसवा में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तक मोटरसाइकिल यात्रा निकाल कर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकली गयी रैली यात्रा की शुरुआत गोपाल नगर तिराहे से नगर भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पहुंची और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । और कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।
देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है । इस अवसर पर सिसवा तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मल्ल उर्फ संतोष मल्ल ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से आजादी का 75 वां वर्ष मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज ये तिरंगा यात्रा निकाली गई है।इस मौके पर भाजपा के स्थानीय निकाय संयोजक मनीष शर्मा व जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा गणेश खरवार ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव भारतीय इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा और युवा वर्ग में देश प्रेम की भावना को जागृत करेगा इसी उद्देश्य से यात्रा निकाली गई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मनाथ खरवार व जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मदन राजभर ने कहा कि यह देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। कि आज संपूर्ण राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। उक्त कार्यक्रम को अमित अंजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राकेश कनौजिया ने भी संबोधित किया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील मद्धेशिया शिवकुमार तिवारी मुन्ना सिंह नवीन मद्धेशिया किशन सिंह नवीन मद्धेशिया आदर्श सिंह नेहाल साहिल संदीप पासवान तबरेज अंसारी रवि यादव आजाद सलमानी गोलू यादव करन चौधरी अब्दुल सचिन सिंह विशाल चौधरी रियाज अली अविनाश सिंह बिनोद चौधरी आलोक यादव संदीप खरवार दिप्पू मद्धेशिया विक्की कन्नौजिया हेमंत कुशवाहा मनीष रौनियार अभिषेक भारत जायसवाल पप्पू साहनी छोटू मद्धेशिया सभी भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।