गोरखपुर
विपणन शाखा केंद्र बांसगांव पर 160 किसानों ने धान बेचने के लिए किया रजिस्ट्रेशन
गौरव सिंह,बांसगांव,गोरखपुर। हाट शाखा धान क्रय केंद्र बांसगांव में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर से धान क्रय की प्रक्रिया शुरू किया जाना था।
आज हाट शाखा केंद्र बांसगांव में धान बेचने के लिए नंबर लगाने के लिए किसानों के द्वारा सुबह 3:00 से भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गया। सुबह 9:00 बजे क्रय केंद्र खुलते ही किसानों से विपणन अधिकारी के द्वारा सत्यापित पंजीकरण का प्रिंटआउट लिया गया और विपणन अधिकारी के द्वारा समस्त किसानों को धान बेचने के लिए क्रम संख्या भी बताया गया।